फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मौंही में मिले मशरूम गुच्छी के पौधे

मौंही में मिले मशरूम गुच्छी के पौधे

Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बल्ह के गांव मौंही में सबसे महंगी सब्जी में शुमार मशरूम गुच्छी के पौधे मिले हैं। बाजार में इस गुच्छी की कीमत 30 से 35 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। हालांकि हिमालय के ऊंचे पहाड़ों में पैदा होने वाली गुच्छी को तलाश करना मुश्किल है। लेकिन, गुच्छी के कुछ पौधे हमीरपुर जिले में भी मिले हैं। बीते एक सप्ताह में जिले में इस गुच्छी के कुछ पौधे हिम अकादमी स्कूल के छात्रों को सफाई के दौरान चिल्ड्रन पार्क हीरानगर, नादौन की गाम पंचायत मण और अब मौंही गांव में मिले हैं। औषधीय दृष्टि से इस गुच्छी की बहुत महत्ता है।
विज्ञापन

गांव मौंही में एक नाले के किनारे सुनसान जगह पर गुच्छी पाई गई है। गांव के किशोरी लाल को गुच्छी कुछ सालों से मिल रही थी लेकिन, संशय होने के चलते किसी से बात नहीं करते थे। इस बार भी गुच्छी ज्यादा मात्रा में मिलने से इसकी पुष्टि हुई है। वहीं किशोरी के अनुसार गुच्छी के पौधों को एक महात्मा को भी बताया था तो कुल्लू मनाली के लोगों को भी दिखाई थी। जिसके बाद लोगों ने भी इसकी पुष्टि गुच्छी के रूप में ही की थी। गांववासी अशोक कुमार ने बताया कि गुच्छी गांव में मिली है और इस गुच्छी के बारे में दूसरे जिलों में भी पता किया है। जिससे पता लगा है कि यह गुच्छी ही है। उन्होंने बताया कि ज्यादा नमी वाली जगह और पानी की मात्रा के साथ गुच्छी पाई जाती है। गुच्छी की पैदावार अक्तूबर और नवंबर माह के बीच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed