{"_id":"5b575da74f1c1b572f8b6450","slug":"161532452263-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ट्रांसफार्मर में धमाका, कई घरों के बिजली उपकरण जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ट्रांसफार्मर में धमाका, कई घरों के बिजली उपकरण जले
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत बेला में मंगलवार तड़के बिजली के ट्रांसफार्मर में धमाका होने के कारण गांव के कई घरों के उपकरण जल गए। इसके बाद से ही गांव के काफी भागों में लाइट नहीं है। लोगों ने कहा कि मंगलवार सुबह 3:15 पर ट्रांसफार्मर में धमाका होने के साथ ही लाइट बंद हो गई। इससे कई घरों के बिजली उपकरण जल गए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पूर्व भी इसी ट्रांसफार्मर में धमाका हुआ था और कई लोगों के घरों के बिजली उपकरण जले थे।
पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी विधि चंद ने कहा कि मंगलवार को उनके घर के तीन पंखे जल गए हैं। इससे पूर्व भी दो पंखे जल चुके हैं। वहीं, इसी वार्ड के निवासी अनिल और रीता ने कहा कि उनके घर में एक पंखा, दो फैंसी लाइट, एक एलईडी टीवी और तीन एलईडी लाइटेें जल गई हैं। वहीं कमला देवी ने कहा कि उनके घर में पांच दिन पूर्व हुई समस्या के कारण 18 फैंसी लाइटें, दो पंखे और एक कंप्यूटर जल गए हैं। लोगों ने प्रशासन से उनकी समस्या का हल करने की मांग की है। इस संबंध में बिजली उपमंडल नादौन के कनिष्ठ अभियंता चंचल सिंह का कहना है कि कुछ तकनीकी कारणों से समस्या आई है जिसे ठीक किया जा रहा है।