{"_id":"5a394b294f1c1bf4688c2359","slug":"161513704233-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार 22 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार 22 को
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला सोलन स्थित बद्दी की एक निजी कंपनी मैसर्ज आरो टैक्सटाइल्ज जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में ट्रेनी के 150 पदों के लिए 22 दिसंबर को साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी योग राज धीमान ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं तथा बारहवीं कक्षा पास केवल पुरुष आवेदक जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच हो पात्र होंगे। इच्छुक अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए हमीरपुर स्थित जिला रोजगार अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित हो सकते हैं। धीमान ने बताया कि कंपनी द्वारा आवेदकों को 6500 रुपये मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सभी अभ्यर्थियों को कॉल लैैटर भेज दिए गए हैं तथापि किसी अभ्यर्थी को निमंत्रण पत्र नहीं मिला हो और वह उपरोक्त योग्यता रखता हो तथा उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत हो तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए अभ्यर्थी हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए।
विज्ञापन