फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सहारा योजना के तहत सात रोगों से ग्रसित लोगों को प्रतिमाह मिलेंगे दो हजार : परमार

सहारा योजना के तहत सात रोगों से ग्रसित लोगों को प्रतिमाह मिलेंगे दो हजार : परमार

Sun, 02 Jun 2019 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। परिधि गृह में रात्रि ठहराव के लिए पधारे प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन परमार ने जिले में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से जनहित में चलाई जा रही विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के जिले में क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने मंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उनका हमीरपुर आगमन पर स्वागत किया। इसके साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और विभिन्न खंडों में स्वास्थ्य गतिविधियों से मंत्री को अवगत करवाया। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की सरकार लोगों के स्वास्थ्य के प्रति अति सजग है। प्रदेश सरकार सात गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को आर्थिक मदद प्रदान करने के उद्देश्य से सहारा योजना आरंभ करने जा रही है।
विज्ञापन

इस योजना के अंतर्गत कैंसर, पारकिनसन, पैरालिसिस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, थैलेसीमिया, हिमोफिलिया और रेनल फेलीयर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को प्रति माह 2000 रुपये की आर्थिक मदद प्रदान की जाएगी। प्रदेश में लगभग 4200 मरीज एचआईवी से पीड़ित हैं। इस रोग से संक्रमित मरीजों के भत्ते को बढ़ाकर 1500 रुपये प्रतिमाह किया गया है तथा इन्हें निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रदेश के छह लाख अठाइस हजार लोगों के आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड बने हैं। वहीं, राज्य सरकार की हिम केयर योजना के तहत भी 4.53 लाख कार्ड बनाए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश की जनता से आग्रह किया है कि हिमकेयर का पोर्टल बीस जून को बंद हो जाएगा। इसलिए सभी पात्र लोग अधिक से अधिक संख्या में अपने कॉर्ड बनवाएं और योजना का लाभ उठाएं। इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कौंडल और जिला जनशिक्षा एवं सूचना अधिकारी सतीश शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed