फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Members of the Langar Seva Dal from Badu have set off for Manimahesh.

Hamirpur (Himachal) News: मणिमहेश के लिए लंगर सेवा दल बडू के सदस्य रवाना

Sat, 29 Aug 2026 01:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 29 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Members of the Langar Seva Dal from Badu have set off for Manimahesh.
मणिमहेश लंगर सेवा दल बडू  के सदस्य रवाना होने से पहले हुए एकत्रित। स्रोत : जागरूक पाठक
हमीरपुर। मणिमहेश लंगर सेवा दल बडू के सदस्य 21वें लंगर के आयोजन के लिए एक दिन पूर्व मणिमहेश के लिए रवाना हुए। रवाना होने से पहले सदस्यों ने गसोता महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान लोक कलाकारों ने भगवान शिव की महिमा का गुणगान किया और भव्य झांकी प्रस्तुत की। सेवादल के प्रधान नेक राम वर्मा ने बताया कि इस वर्ष भी जन्माष्टमी से राधाष्टमी तक मणिमहेश यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि धन्छो से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे मणिमहेश यात्रा मार्ग पर जबाडू-तारगड़ी पुल के पास लंगर की व्यवस्था की गई है। रवानगी के अवसर पर सेवादल के सदस्य मनु धीमान, विवेक काका, महेंद्र सिंह, सतीश, जुल्लू भाई सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed