{"_id":"5b6da53b4f1c1ba33e8b6242","slug":"151533912379-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मविश्वास पैदा करना स्काउट्स का उद्देश्य : धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मविश्वास पैदा करना स्काउट्स का उद्देश्य : धूमल
Updated Fri, 10 Aug 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में स्काउट्स एंड गाइड्स के तृतीय सोपान शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि छात्रों में आत्मविश्वास, अभिमान, जीवन जीने की कला और नेतृत्व करने की क्षमता पैदा करना स्काउट्स एंड गाइड्स का मुख्य उद्देश्य है। देश की युवा पीढ़ी को सही दिशा में बढ़ाने के लिए यह संस्था बहुत सहायक है।
धूमल ने कहा कि नव भारत की नींव देश के बच्चे हैं और इन बच्चों के भविष्य को सही दिशा प्रदान करने में स्काउट्स एंड गाइड्स उचित भूमिका निभाएगा। धूमल ने कैंप के आयोजकों और स्काउट्स एंड गाइड्स के अधिकारियों को अच्छे आयोजन पर बधाई दी। इसके साथ उनका स्वागत करने के लिए उन्होंने अपने सहपाठियों का भी आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स के अधिकारी सोमदत्त संख्यान, स्कूल प्राध्यापक वंदना धीमान, जिलाभर से आए स्काउट्स एंड गाइड्स सहित प्यारे लाल शर्मा, विजय बहल, अजय शर्मा, पवन शर्मा, राजकुमारी, अभयवीर लवली, अंजना चौहान, मस्त राम, कैप्टन जगदीश चंद, तिलक राज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।