{"_id":"5a7498eb4f1c1ba2268b8002","slug":"151517590763-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतलाना में सीढिय़ों से गिरकर अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतलाना में सीढिय़ों से गिरकर अधेड़ की मौत
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवाहदेवी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत समीरपुर के मतलाना गांव में एक अधेड़ की सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई। राज कुमार (50) पुत्र सरवन सिंह निवासी मतलाना वीरवार रात को करीब साढ़े नौ बजे अपने मकान की पहली मंजिल पर रात्रि भोजन करने के बाद नीचे उतर रहा था। इस दौरान मकान की सीढ़ियों से गिर कर वह गंभीर घायल हो गया। गंभीरावस्था में उसे उपचार के लिए परिजन हमीरपुर अस्पताल ले गए लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया।
टांडा पहुंचते ही शुक्रवार सुबह साढ़े तीन बजे उसने दम तोड़ दिया। इसके बारे में शुक्रवार को सुबह साते बजे अवाहदेवी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर टांडा में पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। राज कुमार का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा विदेश में नौकरी करता है। वह भी वीरवार को ही घर वापस आया था। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी राकेश कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।