{"_id":"5a3d384d4f1c1b86698c33b9","slug":"151513961549-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में एनएच किनारे खड़े वाहनों के एसडीएम ने काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में एनएच किनारे खड़े वाहनों के एसडीएम ने काटे चालान
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा में सड़क किनारे खड़े किए गए वाहनों के एसडीएम अमित मेहरा ने शुक्रवार को एकाएक चालान काटे। एसडीएम द्वारा की गई इस कार्रवाई के कारण कस्बा में सड़क किनारे वाहन खड़े करने वालों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने एनएच किनारे खड़े कई वाहनों के दस्तावेज जब्त कर लिए। इस कार्रवाई की सूचना मिलते ही वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर अपने कामों से गए लोग एकाएक अपने वाहनों को हटाने लगे। कस्बा में आए दिन अतिक्रमण की मिल रही शिकायतों को लेकर एसडीएम ने इन वाहनों के चालान किए।
चालान करने के बाद मेहरा ने वाहन चालकों को सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि काफी समय से शिकायतें मिल रही थी कि नादौन बस अड्डा से ज्वालामुखी की ओर एनएच किनारे दुकानों के बाहर लोग वाहन खड़े कर देते हैं। जिससे अन्य वाहनों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वाहनों के सड़क किनारे खड़े रहने से कस्बा में आए दिन जाम लगा रहता है। ऐसे में किसी को आपात स्थिति में कहीं जाना हो तो उसके लिए यह स्थिति और भी घातक हो जाती है। इस संबंध में एसडीएम नादौन अमित मेहरा ने कहा कि ऐसे वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।