{"_id":"5c5c6ef5bdec22737b7b8261","slug":"141549561589-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 ट्रांसफार्मर खराब, पूर्व सीएम के गृह क्षेत्र में 1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 ट्रांसफार्मर खराब, पूर्व सीएम के गृह क्षेत्र में 1
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। बारिश के साथ बिजली गिरने से टौणी देवी उपमंडल के तहत बिजली बोर्ड के 40 ट्रांसफार्मरों में खराबी आ गई। इससे अवाहदेवी और टौणीदेवी क्षेत्र के सैकड़ों घरों में करीब 18 घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भारी बारिश के चलते हजारों लोगों को अंधेरे में रातें गुजारनी पड़ीं। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे बारिश के साथ बिजली गिरने से विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया। इसके चलते पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर के साथ हजारों घरों में अंधेरा पसरा रहा। इस फाल्ट के आने से उपमंडल टौणीदेवी के तहत करीब 40 ट्रांसफार्मर बंद हो गए।
बिजली बोर्ड के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत से वीरवार सुबह बारिश और ठंड के बीच जान को जोखिम में डालकर बिजली के खंभों पर चढ़कर फाल्ट को ठीक कर दोपहर तक बिजली आपूर्ति को बहाल किया। रात और सुबह बिजली न होने के कारण जहां लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई वहीं, ठंड में कई इलेक्ट्रानिक उपकरण भी नहीं चले। बगवाड़ा पंचायत के प्रधान संजीव कुमार, ओम प्रकाश, चमन लाल, कमलेश कुमार, चीनू ठाकुर, गुरदेव सिंह, वरुण चंदेल, विमला देवी, चुन्नी लाल, सुनील कुमार, तारा चंद, प्रवेश कुुमार, शैंटी कुमार आदि का कहना है कि क्षेत्र में थोड़ी सी बारिश से भी बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इस संबंध में सहायक अभियंता बिजली उपमंडल टौणीदेवी सीएल शर्मा का कहना है कि बिजली गिरने से एचटी लाइन के इंसुलेटर फट गए थे। वीरवार दोपहर तक कर्मचारियों सहित फील्ड में जाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी है।
बाक्स..
बड़सर में भी गुल रही बिजली
बड़सर (हमीरपुर)। कस्बे में वीरवार को बारिश के कारण दिन में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से लेकर शाम तक बिजली कई बार बंद हुई। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली गुल रहने से कार्यालयों में कार्य ठप रहे। अधिशाषी अभियंता वतन सिंह ने कहा कि खराब मौसम के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। जिसे बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
--