फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सिर्फ तीन दिन खुलता है पन्याली का पंचायत घर

सिर्फ तीन दिन खुलता है पन्याली का पंचायत घर

Sat, 03 Mar 2018 09:56 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
सप्ताह में तीन दिन खुलता है पन्याली पंचायत घर
विज्ञापन

सचिव पर अतिरिक्त भार सौंपने से समस्या
स्थायी सचिव नियुक्त करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
गलोड़ (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पन्याली का पंचायत घर सप्ताह में तीन दिन ही खुलता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत सचिव पर अतिरिक्त भार सौंपने से दिक्कतें पेश आ रही हैं। ग्राम पंचायत पन्याली की प्रधान वीना बन्याल और ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत घर के सचिव पर ब्लॉक विकास खंड अधिकारी ने अतिरिक्त भार सौंप दिया है। वह तीन दिन इस पंचायत में कार्य करते हैं, जबकि तीन दिन अन्य पंचायत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके चलते लोगों को अपने कार्य करवाने के लिए दिक्कत हो रही है। वीना ने कहा कि पंचायत की आम बैठक में लोगों ने मांग रखी है कि पंचायत को स्थायी सचिव दिया जाए। उन्होंने कहा कि इसके बारे में कई बार ब्लॉक खंड अधिकारी को अवगत करवाया लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि स्थायी सचिव न होने से पंचायत के विकास संबंधी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों नीलम, सुनीता, दुर्गा दास, उर्मिला, पवन, जगदीश, ज्ञानचंद, बीरबल दास, अजय कुमार, संतोष कुमार, बलदेव दास आदि ने पंचायतीराज मंत्री और जिला प्रशासन से पंचायत को स्थायी सचिव देने की गुहार लगाई है। लोगों का कहना है कि जब वह कार्य करवाने के लिए पंचायत घर पहुंचते हैं तो उन्हें अक्सर ताला लटका हुआ दिखाई देता है। इस संबंध में पंचायत सचिव राकेश कुमार ने कहा कि उनके पास दो पंचायतों का कार्यभार है। इस दौरान वह तीन दिन पन्याली पंचायत में बैठते हैं और तीन दिन अन्य पंचायत में बैठते हैं। उधर, खंड विकास अधिकारी नादौन चंद्रवीर ने कहा कि उनके ब्लॉक में सचिवों के छह पद रिक्त हैं, जिसमें से चार पदों पर सचिव आ गए हैं और ट्रेनिंग कर रहे हैं। जबकि, दो खाली पदों पर पंचायतीराज मंत्री को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed