{"_id":"5a77326b4f1c1b4e588b6b33","slug":"141517761131-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में वसंत उत्सव 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में वसंत उत्सव 10 को
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। सारेगामा संगीत अकादमी नादौन द्वारा वसंत उत्सव का आयोजन 10 फरवरी को तिरंगा संगीत सभागार में किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपायुक्त हमीरपुर राकेश प्रजापति तथा विशेष अतिथि के रूप में उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार मौजूद रहेंगे। सारेगामा संगीत अकादमी के निदेशक अजय डोगरा ने कहा कि अकादमी द्वारा यह महोत्सव 11वीं बार मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी वसंत उत्सव में कई विश्व विख्यात संगीतकार क्षेत्र के लोगों को शास्त्रीय संगीत सहित अन्य कार्यक्रमों द्वारा निहाल कर चुके हैं। शास्त्रीय संगीत संध्या में देश के प्रसिद्ध तबला वादक पंडित शैलेंद्र मिश्रा, शहनाई वादन में पंडित लोकेश आनंद और शास्त्रीय गायन में कुमारी अनु अपनी प्रस्तुति देंगे। डोगरा ने कहा कि अकादमी का मुख्य उद्देश्य भावी पीढ़ी को भारतीय शास्त्रीय संगीत से जोड़ कर प्रतिभाओं को उभारकर संगीत के क्षेत्र में युवाओं में रुचि पैदा करना है। इस अवसर पर प्रो. सुरेश कुमार, अरविंद डोगरा, विनोद खावला, सुरेश, संदीप और सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन