फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   हमीरपुर बाजार में सड़क के दोनों ओर लगेगी ग्रिल

हमीरपुर बाजार में सड़क के दोनों ओर लगेगी ग्रिल

Thu, 18 Jan 2018 10:43 PM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में सड़क के दोनों ओर लगेगी ग्रिल
हमीरपुर। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने व्यापार मंडल हमीरपुर के प्रतिनिधियों तथा सदस्यों के साथ बैठक कर शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने बारे विस्तार से चर्चा की। उपायुक्त ने कहा कि अतिक्रमण से निपटने के लिए हमीरपुर बाजार में सड़क के दोनों ओर ग्राहकों के लिए समुचित स्थान छोड़कर ग्रिल लगाई जाएगी। जिससे ग्राहकों को भी कोई परेशानी नहीं होगी तथा दुकानदार भी अतिक्रमण नहीं कर सकेंगे और हमीरपुर शहर की सुंदरता भी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में प्रत्येक दुकानदार कूड़ा सड़क तथा नालियों में फेंकने की बजाय कूड़ादानों में ही डालें ताकि शहर को साफ-सुथरा व स्वच्छ रखा जा सके। इसके लिए अब प्रत्येक दुकानदार को अपनी-अपनी दुकान के सामने लाल रंग का कूड़ेदान स्थापित करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद को निर्देश दिए कि वह शहर में इन कूड़ादानों की स्थापना के लिए स्थानों को चिन्हित करें तथा प्रत्येक दिन कूड़ादानों से कूड़े को समय पर उठवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि शहर में कुछ दुकानदार दुकानों की सबलेटिंग कर रहे हैं तथा अपनी दुकानों के आसपास, सड़क तथा सरकारी भूमि पर कब्जे को बढ़ावा दे रहे हैं। व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को विश्वास दिलाया कि शहर में भविष्य में कोई भी दुकानदार या रेहड़ी-फड़ी वाला इस प्रकार की गलत प्रेक्टिस नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed