फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सुजानपुर के चलोखर में सर्वाधिक

सुजानपुर के चलोखर में सर्वाधिक

Fri, 10 Nov 2017 07:46 PM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
विश्लेषण
विज्ञापन

सुजानपुर के चलोखर में सर्वाधिक 86.28 फीसदी रिकॉर्ड मतदान
विधानसभा क्षेत्र नादौन के पालवीं मतदान केंद्र पर सबसे कम पोलिंग
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में बेशक सबसे कम मतदान हुआ हो लेकिन सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के चलोखर में स्थापित मतदान केंद्र पर जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई है। चलोखर में सर्वाधिक 86.28 फीसदी रिकॉर्ड मतदान हुआ है। यह विधानसभा क्षेत्र भाजपा से मुख्यमंत्री उम्मीदवार प्रेेम कुमार धूमल और कांग्रेस प्रत्याशी एवं आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा का गृह क्षेत्र है।

वहीं जिले में सबसे कम मतदान विधानसभा क्षेत्र नादौन के पलवीं मतदान केंद्र पर हुआ। यहां पर 48.11 फीसदी यानी आबादी के आधे लोगों ने भी मतदान नहीं किया। हालांकि पूरे जिला की मतदान प्रतिशतता 69.05 रही है। भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 74763 पंजीकृत मतदाता हैं, जिसमें से 49252 मतदाताओं ने मतदान किया। सुजानपुर विस क्षेत्र में 67065 में से 47133 मतदाताओं ने मतदान किया। हमीरपुर में 68717 मतदाताओं में से 47487 ने मतदान किया। बड़सर में 79462 की जगह 55628 ने मतदान किया। इसी तरह नादौन में 85432 मतदाताओं में से 61492 मतदान किया। भोरंज में 65 फीसदी, सुजानपुर में 70, हमीरपुर में 69, बड़सर में 70 और नादौन में 72 फीसदी मतदान हुआ। जिला में कुल 375439 मतदाता पंजीकृत हैं, जबकि 260992 मतदाताओं ने 9 नवंबर को मतदान किया। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने कहा कि जिला में 69.05 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed