{"_id":"5a0051be4f1c1bf2538bb046","slug":"141509970366-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने के लिए किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने के लिए किया प्रेरित
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से सोमवार को मतदाता जागरूकता के तहत हस्ताक्षर व सेल्फी अभियान स्थानीय गांधी चौक पर चलाया गया। जिसमें उपायुक्त अधिकारी संदीप कदम ने हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवी पल्लवी देवी, रजनी देवी, अंजलि ठाकुर का योगदान रहा। वहीं गौतम कॉलेज हमीरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसकी अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवी चुनी लाल ने की। उन्होंने सभी युवाओं को 18 वर्ष पूर्ण होने पर वोटर कार्ड बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि चुनावों में धोखाधड़ी रोकने के लिए भारत सरकार ने वीवीपैट जैसी सफल मशीन बनाई है। उन्होंने सभी युवाओं से मतदान करने की अपील की। इस मौके पर स्वयंसेवी अमित ठाकुर, अमित चौहान, सफल डोगरा, राजीव ठाकुर आदि ने युवाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन