{"_id":"5c6adb6bbdec22736c04d241","slug":"131550506859-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर जिला में 129 परीक्षा केंद्र स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर जिला में 129 परीक्षा केंद्र स्थापित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए सभी स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। एडीसी रतन गौतम ने सोमवार को हमीरपुर में बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए उठाए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस वर्ष जिला में 129 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिसमें 125 सरकारी तथा चार निजी स्कूल बाबा बालक नाथ वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला व बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल चकमोह, ब्लू स्टार वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर तथा शिक्षा ज्योति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रूरहान हैं।
उन्होंने बताया कि जिला के चार परीक्षा केंद्रों राजकीय कन्या उच्च पाठशाला बिझड़ी व सुजानपुर, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नादौन और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहणी महिला कर्मियों के लिए आरक्षित हैं। इन केंद्रों में सुपरिंटेंडेंट व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट महिलाएं ही होंगी। उन्होंने बताया कि 7 मार्च से 20 मार्च तक आयोजित होने वाली मैट्रिक की परीक्षाओं में 5062 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों से तथा 2386 विद्यार्थी निजी स्कूलों से कुल 7448 विद्यार्थी परीक्षाओं में भाग लेंगे। जबकि 6 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली जमा दो की परीक्षा में 6888 बच्चे भाग लेंगे। जिनमें से 5211 सरकारी स्कूलों से जबकि 1677 निजी स्कूलों से होंगे। एडीसी ने इस अवसर पर सभी उपमंडल अधिकारियों को उड़नदस्ते बनाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एएसपी बलबीर सिंह, उपमंडलाधिकारी हमीरपुर जफर इकबाल, नादौन के एसडीएम दिले राम, सुजानपुर के एसडीएम शिव देव सिंह, बडसर के एसडीएम विशाल शर्मा, एसीटूडीसी अनुपम ठाकुर, उपनिदेशक शिक्षा उच्च जसबंत सिंह व प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुलदीप कुमार उपस्थित रहे।