फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Mon, 18 Feb 2019 09:58 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 18 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बरोहा में सोमवार को आयोजित एक दिवसीय किसान जागरूकता शिविर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रगतिशील किसानों तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें विकास खंड बमसन के देश राज, राकेश चंद ठाकुर, पुरुषोत्तम लाल, धर्म सिंह, विकास खंड बिझड़ी के नानक चंद, जसवंत, ओंकार चंद, बालक राम, भंडारी चंद, विकास खंड हमीरपुर के कमर देव भागीरथ तथा नादौन के कमल किशोर, सूहडू राम, विनोद कुमार को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इस अवसर पर कृषि विभाग की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों के फार्म भी भरे गए।
विज्ञापन

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने सोमवार को ही चौकी जंबाला में आयोजित जिला स्तरीय किसान जागरूकता कार्यशाला में बतौर मुख्यातिथि किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान समृद्ध होगा तभी सशक्त देश का निर्माण संभव है। इस के लिए केंद्र सरकार ने किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए बहुआयामी लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी दिशा में योजनाएं एवं कार्यक्रम भी निर्धारित किए जा रहे हैं। धूमल ने कृषि मंडी उपज समिति को भी निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को ई-नाम के साफ्टवेयर के उपयोग के बारे में उचित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि किसान लाभांवित हो सकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी लघु तथा सीमांत किसानों के लिए काफी कारगर सिद्ध होगी। इस मौके पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. युद्धवीर पठानिया, डॉ. कमल, डॉ. चमन चौहान ने किसानों को सब्जी उत्पादन, पशुओं के लिए संतुलित आहार इत्यादि के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों के साथ सीधा संवाद स्थापित कर खेतीबाड़ी में आ रही समस्याओं पर भी विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री हरि सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष देशराज शर्मा, भाजपा के प्रवक्ता नरेंद्र अत्री, मंडल महामंत्री हरीश शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed