{"_id":"5bfac763bdec224177354012","slug":"131543161699-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वकल्याणकारी संस्था ने 34 विभूतियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वकल्याणकारी संस्था ने 34 विभूतियों को किया सम्मानित
Updated Sun, 25 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक चौगान में सर्वकल्याणकारी संस्था का 16वां वार्षिक समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। जबकि समारोह की अध्यक्षता पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह ने की। वहीं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, पूर्व मंत्री ठाकुर राम लाल, अमृतसर के विधायक राजकुमार वेरका, पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, ठाकुर कौल सिंह, विधायक विक्रमादित्य सिंह, आशीष बुटेल, पवन काजल, इंद्र दत्त लखनपान, नंदलाल, विनय सिंह, जगत सिंह नेगी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, पूर्व विधायक संजय रतन, राम चंद्र, यादविंद्र गोमा, कांगड़ा बैंक के पूर्व अध्यक्ष जगदीश सिपहिया, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रविंद्र सिंह डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का संस्था के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं विधायक सुजानपुर राजेंद्र राणा, उनके बेटे अभिषेक राणा, संस्था के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
राष्ट्रीय गीत और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का आगाज हुआ। राजेंद्र राणा ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था ने 22 विभूतियों को शान ए हिंद, 7 को शान ए हिमाचल और 5 को हमीर गौरव अवार्ड देकर सम्मानित किया। प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रवक्ता एवं प्रभारी अभिषेक राणा ने कहा कि प्रदेश के युवा और महिलाएं समाज का भविष्य बदलने की शक्ति रखते हैं। इस संस्था ने कभी किसी की मदद करने से पहले उसकी पार्टी, उसका नाम, उसका काम कभी नहीं पूछा। संस्था हर वर्ष ऐसे कार्य करती है जिससे लोगों का भला हो।
पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि भाजपा के होने वाले मुख्यमंत्री को हराकर और राणा को जीता कर सुजानपुर की जनता ने एक नया इतिहास लिखा है। पंजाब सरकार में खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने कहा कि जो विकास कार्य वीरभद्र सिंह ने प्रदेश के लिए किए हैं, वह दूसरा और कोई नहीं कर सकता। इस मौके पर अजय कुमार, जगजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, विकास ठाकुर, पीसी नरूला, अंकित राज, मंजू बाला, मनोज कुमार, ठाकुर अंकित गेरा, पारस जैन, छोटू शर्मा, दर्पण चौधरी, हरप्रीत सिंह, मोहित बंसल, राजीव रंगीला, अनुपम गुप्ता, कविता ठाकुर, फरहान आजमी, अरशद डाली, राहुल प्रभाकर, सुशील कुमार, कुलदीप सिंह, सुशील कुमार, मेहर सिंह वर्मा, नरेश कुमार, हिरदेश मदान, कंवर, शांतनु कुमार, रणधीर सिंह, कैप्टन जयचंद, ठाकुर करतार सिंह को शान ए हिंद, शान-ए- हिमाचल और हमीर गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड हासिल करने वाली विभूतियों को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह, खेल मंत्री पंजाब, प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री, हिमाचल कांग्रेस प्रभारी ने सम्मानित किया। इस मौके पर संस्था के चेयरमैन एवं विधायक राजेंद्र राणा ने कहा कि लोग 2017 के चुनावों में मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे और एक बड़ा इतिहास यहां की जनता ने लिखा। संस्था 17 सालों से कार्य कर रही है। यह सफर लोगों की ही ताकत है। उन्होंने संस्था के समारोह में शिरकत करने वाले अतिथियों, लोगों एवं अवार्ड प्राप्त करने वाली विभूतियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में करीब पांच हजार लोगों ने भाग लिया। वहीं कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित जिला कमेटी के कई पदाधिकारी इस कार्यक्रम से नदारद रहे।
विज्ञापन
बाक्स..