{"_id":"5af47a1e4f1c1b64098b9475","slug":"131525971486-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंची चरी, बाजरे, मक्के के बीजों की खेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंची चरी, बाजरे, मक्के के बीजों की खेप
Updated Thu, 10 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि विक्रय केंद्रों में पहुंचा मक्का बीज
चरी और बाजरे का बीज भी मिलेगा
किसानों को मिलेगा 50 फीसदी अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिलाभर के कृषि विक्रय केंद्रों में चरी, बाजरा और मक्की आदि बीजों की खेप पहुंच गई है। किसान अपने नजदीकी कृषि विक्रय केंद्रों में इन बीजों को प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विक्रय केंद्रों में किसानों को चरी, बाजरा और मक्की आदि के बीज 50 फीसदी अनुदान पर मिलेंगे। कृषि विभाग ने कृषि विक्रय केंद्रों में मांग से अधिक बीजों की सप्लाई की है। विभाग ने सभी विक्रय केंद्रों में यह बीज बांट दिए हैं। किसान बीज लेने के लिए कृषि विक्रय केंद्रों में संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक विनोद शर्मा का कहना है कि कृषि विक्रय केंद्रों में चरी, बाजरा और मक्की आदि के बीज पहुंच गए हैं। किसानों को ये बीज 50 फीसदी अनुदान पर वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वैसे तो डिमांड से अधिक बीजों की सप्लाई की गई है, लेकिन कृषि विक्रय केंद्रों में बीज कम होने पर और बीज मंगवाया जाएगा। विनोद ने कहा कि किसान कृषि विक्रय केंद्रों से बीज ले सकते हैं।