फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कल्याल गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख

कल्याल गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख

Wed, 21 Mar 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
कल्याल गांव में दो मंजिला मकान जलकर राख
जाहू(हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत पड़ती ग्राम पंचायत बाहनवीं के गांव कल्याल में मंगलवार रात दो मंजिला स्लेटनुमा मकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के कारण मकान के भीतर रखे बैड, रजाइयां, गैस सिलिंडर और इलेक्ट्रानिक सामान शामिल है। आग से परिवार को लगभग 4 लाख का नुकसान हो गया। पंचायत के उपप्रधान राजेश शर्मा कहा कि कल्याल गांव की मीना कुमारी पत्नी राममूर्ति के घर रात्रि लगभग 8 बजे के आसपास अचानक आग लगने से घर राख हो गया है।
विज्ञापन

इसी परिवार में करीब 10 से 15 दिन पूर्व बेटी की शादी हुई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। आग लगने के बाद घर के सदस्यों का शोर सुन कर ग्रामीण भी इकट्ठे हुए और सभी मिल कर आग बुझाने का प्रयास करने लगे। हमीरपुर अग्निशमन को भी सूचित कर दिया गया। जब तक हमीरपुर से अग्निशमन की गाड़ी पहुंची तब तक सब राख हो चुका था और गरीब परिवार का आशियाना जलकर राख हो चुका था। हालांकि दमकल विभाग ने आसपास के घरों में आग फैलने से पहले आग पर काबू पा लिया। जिससे करीब दस लाख रुपये की अतिरिक्त संपत्ति को बचा लिया गया। जिन घरों को आग से बचाया गया, उनमें मनोज कुमार, हेत राम, रविंद्र कुमार, राजेश कुमार के रिहायशी मकान और गोशाला शामिल है। उधर भोरंज के तहसीलदार अमर सिंह ने कहा कि आग से नुकसान होने पर परिवार को 10000 रुपये की फौरी राहत दी गई है। इस संबंध में थाना प्रभारी भोरंज राजीव कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed