फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पीएचसी चकमोह एक डॉक्टर के सहारे

पीएचसी चकमोह एक डॉक्टर के सहारे

Wed, 20 Dec 2017 10:39 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल में पीएचसी चकमोह एक डॉक्टर के सहारे चल रहा है। अस्पताल में न फार्मासिस्ट और न ही चपड़ासी तैनात है। हालत यह है कि अस्पताल में हेल्थ वर्कर ही दवाइयां देने का काम कर रहा है। अस्पताल में छह सालों से कर्मचारियों के पद सृजित नहीं हो पाए हैं। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में फार्मासिस्ट, नर्स व चपड़ासी के पदों को सृजित कर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में दियोटसिद्ध न्यास के आयुर्वेद अस्पताल चकमोह को पीएचसी में बदल दिया गया। मौजूदा समय में अस्पताल में एक चिकित्सक है लेकिन अस्पताल में मरीजों को दवाइयां हेल्थ वर्कर दे रहे हैं। फार्मासिस्ट, नर्स व चपड़ासी के पद सृजित नहीं हो पाए हैं। दोनों सरकारों ने पदों को भरने की दिलचस्पी नहीं दिखाई। स्थानीय लोगों संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, विजय कुमार, अमन कुमार, सुशील कुमार, केशव, सुरेश कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार व पवन कुमार सहित अन्य लोगों ने अस्पताल में फार्मासिस्ट, नर्स व चपड़ासी के पद सृजित कर तैनाती करने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकारी बीएमओ बड़सर एचआर कालिया ने बताया कि अस्पताल में फार्मासिस्ट, नर्स आदि के पद स्वीकृत नहीं है। अस्पताल में हेल्थ वर्कर की सेवाएं ली जा रही हैं। पीएचसी में नए पद सृजित करने बारे सरकार ही निर्णय ले सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed