फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   125 retired employees of Baba Balaknath Temple received pension

Hamirpur (Himachal) News: बाबा बालकनाथ मंदिर के 125 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिली पेंशन

Mon, 14 Sep 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 14 Sep 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। उत्तर भारत की प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध में वर्षों सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए 125 कर्मचारियों का पेंशन का इंतजार खत्म हो गया है। मंदिर न्यास ने पेंशन योजना के तहत पहली पेंशन की अदायगी कर दी है।
विज्ञापन

पेंशन की राशि 5500 से 25 हजार रुपये तक है, जो सीधे पेंशनरों के बैंक खातों में पहुंची है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन देने की योजना को प्रदेश सरकार से करीब एक वर्ष पहले मंजूरी मिली थी, लेकिन तकनीकी अड़चनों के कारण इसका लाभ मिलने में देरी हुई।
विज्ञापन

अब अड़चनें दूर होने के बाद योजना लागू कर दी गई है। ट्रस्ट आयुक्त एवं उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इंतजार जरूर करना पड़ा, लेकिन अब उन्हें उनका देय लाभ मिलना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन्होंने पूरा जीवन मंदिर की सेवा में लगाया, उनका सम्मान करना न्यास का कर्तव्य है। कर्मचारियों ने नियमानुसार अंशदान भी जमा करवाया है और उसी के आधार पर पेंशन योजना लागू की गई है।

वहीं, धर्मस्थल कर्मचारी संघ दियोटसिद्ध के प्रधान विजय लखनपाल ने पहली पेंशन मिलने पर ट्रस्ट आयुक्त, अध्यक्ष, न्यासियों और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही कर्मचारियों की मांग अब पूरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed