फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नादौन में दुकानदारों ने रोका एनजीटी कमेटी अध्यक्ष का काफिला, समस्याओं से कराया अवगत

नादौन में दुकानदारों ने रोका एनजीटी कमेटी अध्यक्ष का काफिला, समस्याओं से कराया अवगत

Mon, 25 Mar 2019 07:46 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Mon, 25 Mar 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) कमेटी की हमीरपुर में बैठक हुई। इसके बाद कांगड़ा जा रही एनजीटी समिति की चेयरमैन राजवंत संधू के काफिले को नादौन में दुकानदारों ने रोक दिया। काफिले को रोककर कारोबारियों ने शहर की खराब सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

संधू जब गाड़ी से उतरीं तो दुकानदार भी खुश हो गए। नादौन में सफाई व्यवस्था और अन्य समस्याओं के बारे में दुकानदारों ने उन्हें अवगत करवाया। संधू ने दुकानदारों की समस्याएं सुनीं और साथ चल रहे विभाग के निदेशक आरके गौतम को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का समाधान करवाएं। दुकानदारों ने कहा कि ब्यास नदी में शहर की गंदगी काफी मात्रा में मिल रही है। इसे रोकने के लिए कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नादौन बस अड्डा से लेकर ब्यास पुल तक गंदे पानी की निकासी के लिए कई वर्ष पूर्व सीवरेज डाली गई है, लेकिन अभी तक यह पूरी तरह से चालू नहीं है। कई जगह इसका निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके कारण दुकानों के आगे बनाई गई नालियों में गंदा पानी हर समय जमा रहता है। बदबू के कारण ग्राहक भी दुकानों में आने से कतराते हैं। संधू ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि इस बारे शीघ्र ही कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दुकानों और घरों में सूखे व गीले कचरे को अलग-अलग रखें और सफाई कर्मचारी जब उनसे यह कचरा लें तो उन्हें भी इसे अलग से दें। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सब लोग एकजुट होकर कार्य करें। इस मौके पर रमेश शर्मा, अरुण शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजेश्वर परिहार, शुभम कपिल, आशू मेहरा, सन्नी सोनी, केशव गोस्वामी, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed