{"_id":"5aaaa7184f1c1bb1758b59fb","slug":"121521133336-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनलाईन फ्रॉड से बचने को वितीय साक्षरता शिविर लगाएं : प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनलाईन फ्रॉड से बचने को वितीय साक्षरता शिविर लगाएं : प्रजापति
Updated Thu, 15 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं बैंक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन वीरवार को उपायुक्त हमीरपुर राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने वर्ष 2018-19 के लिए जिला ऋण योजना का भी अनुमोदन किया। उपायुक्त ने जिले का सीडी अनुपात बढ़ाने के लिए ऋण आवंटन मे तेजी लाने तथा समयबद्ध लक्ष्य-प्राप्ति,100 प्रतिशत वित्तीय समावेश तथा बैंक ऋण लेने के लिए जनता को प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा की सभी बैंक खाताधारकों को आधार से लिंक करवाना सुनिश्चित करें और डिजिटल इंडिया को ग्रामीण स्तर तक पहुंचाएं। उन्होंने वित्तीय साक्षरता शिविर लगाने का भी बैंकों से आह्वान किया ताकि आनलाइन फ्रॉड से खाताधारक बच सकेेें।
बैठक में पंजाब नेशनल बैंक, हमीरपुर मंडल के प्रमुख सुबोध काला, मुख्य अग्रणी जिला प्रबंधक गुरचरण भट्टी, आरबीआई, प्रबंधक पुष्कर पावा, सतपाल चौधरी, जिला विकास प्रबंधक और, परियोजना अधिकारी, जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण हमीरपुर सुनील चंदेल सहित सभी बैंकों, वित्तीय विभागों के जिला समन्वयकों, सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
बैठक में वर्ष 2017-18 की वार्षिक योजना की तृतीय तिमाही की उपलब्धियों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 में समस्त सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को आधार आधारित भुगतान और ऋण जमा अनुदान पर गठित सब कमेटी की बैठक और पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की स्थानीय सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन भी किया।