{"_id":"5c30f232bdec2257071f6eb0","slug":"11546711602-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें : अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें : अभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणीदेवी (हमीरपुर)। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के मकसद से शनिवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत टौणी देवी माता मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां जनसभा को संबोधित करते युकां प्रदेश सचिव अभिषेक राणा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने 15 सालों में हमीरपुर को कुछ नहीं दिया। वे न रेलगाड़ी ला सके और न ही सेंट्रल यूनिवर्सिटी को ला सके। वहीं विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मोदी लहर अब खत्म हो चुकी है। इसका पता धर्मशाला की रैली से ही लग गया है। क्योंकि वहां पर अफसरों को कह कर भीड़ जुटाई गई थी। हिमाचल सरकार ने एक साल में अभी तक प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया। जयराम सरकार वर्तमान में राम भरोसे चली हुई है। स्कूली बच्चों को वर्दी, बोतल, किताबें कुछ नहीं मिला। अग्निहोत्री ने कहा कि इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य मोदी को हटाना है। हिमाचल से चारों सीटों पर कांग्रेस पार्टी के सांसद जितवा कर केंद्र में कांग्रेस सरकार बनानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए जो भी घोषणाएं की थीं वे कोई भी पूरी नहीं हुई। तेल और गैस की जो कीमतें कम हुई हैं वह केवल चुनावों को देखते हुए कम कर रहे हैं। चुनावों के बाद फिर बढ़ा देंगे। इससे पहले मंच स्थल पर पहुंचे मुकेश अग्निहोत्री का सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा, उनके बेटे अभिषेक राणा के साथ-साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस मौके पर जिला पंचायती राज संगठन प्रभारी लेखराज ठाकुर, टौणी देवी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील पठानिया, सुजानपुर पंचायत समिति की अध्यक्ष सपना कुमारी और उपाध्यक्ष प्रीतम चंद के अलावा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन