फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   ट्रक स्टैंड पर वन विभाग की तारबंदी पर भड़के ट्रक ऑपरेटर

ट्रक स्टैंड पर वन विभाग की तारबंदी पर भड़के ट्रक ऑपरेटर

Wed, 10 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। वन विभाग हमीरपुर ने विभाग की भूमि पर तारबंदी कर दी है। इससे उक्त जमीन पर अपने ट्रक खड़ा करने वाले ट्रक ऑपरेटर भड़क गए हैं। जिला मुख्यालय से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर वन विभाग ने अपनी जमीन पर बुधवार को तारबंदी करना शुरू की। इस जमीन पर ट्रक ऑपरेटरों द्वारा करीब आठ वर्षों से अपने ट्रक खड़े किए जाते हैं। जब विभाग के अधिकारी जमीन पर तारबंदी करने लगे तो ट्रक ऑपरेटरों ने इसका विरोध जताया और विभाग से सारी जमीन पर तारबंदी नहीं करने की मांग की। ट्रक ऑपरेटरों में सुनील कुमार, दिनेश कुमार, राकेश कुमार, तरसेम चंद, अनवर, सोनू और रविंद्र आदि का कहना है कि विभाग द्वारा हर वर्ष जमीन की तारबंदी करने के लिए अधिकारी भेजे जाते हैं। ट्रक ऑपरेटर पिछले आठ वर्षों से अपने ट्रकों को इस स्थान पर खड़ा करते आए हैं।
विज्ञापन

इस स्थान पर ट्रक खड़े रहने से उनकी रोजी रोटी चलती है, क्योंकि ट्रक खड़े होने की जगह का पता सभी को है। अगर इस स्थान से ट्रक हटा दिए जाएं तो कोई और उपयुक्त स्थान ट्रक खड़े करने के लिए नहीं है। वहीं अन्य स्थान पर ट्रक हायर करने के लिए लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उक्त स्थल ट्रक खड़े होने का अड्डा बन चुका है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि ट्रक खड़े करने के लिए थोड़ी जगह छोड़कर शेष जगह की तारबंदी की जाए। इस संबंध में वन विभाग के ब्लॉक ऑफिसर अजय कुमार का कहना है कि विभाग के अधिकारी वन विभाग की जमीन को कवर करने गए थे। जहां पर ट्रक ऑपरेटरों द्वारा विरोध जताया गया। ट्रक ऑपरेटरों ने विभाग को बीते वर्ष ट्रक खड़ा करने के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने का आश्वासन दिया था। जो पूरा नहीं किया गया। बहरहाल विभाग ने थोड़ी जमीन पर तारबंदी करना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed