फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   वन भूमि पर चीड़ के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

वन भूमि पर चीड़ के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

Tue, 21 Nov 2017 10:49 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
वन भूमि पर चीड़ के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी
pic
बिझड़ी (हमीरपुर)। वन परिक्षेत्र बड़सर के तहत बुंबलू गांव के जलना दा चो व खरोटा में वन माफिया ने आधा दर्जन चीड़ के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई है। वनों को बचाने की मुहिम पर वन माफिया भारी पड़ रहा है। पेड़ों को काटने वालों पर कार्रवाई न होने लोगों में रोष है। वहीं, विभाग को सूचना देने वाले लोगों को डराया और धमकाया जा रहा है।
विज्ञापन

बुंबलू वन बीट के तहत टीका देसन खरोटा के जंगल में लगभग आधा दर्जन पेड़ों को काटा गया है। जिस जगह से पेड़ों को काटा गया है, उसको जलना दा चो कहते हैं। इन पेड़ों को कुछ दिन पहले ही काटा गया है। पेड़ों की मोटाई काफी ज्यादा है। जिस व्यक्ति ने यह अवैध कटान करवाया है, वह स्थानीय निवासी ही बताया जा रहा है। पेड़ों को काटने के लिए पेशेवर लोगों को लगाया गया था। कटान के बाद लकड़ी को गाड़ी के माध्यम से दूसरे क्षेत्र में भी पहुंचाया गया, लेकिन विभाग ने कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। विभाग को स्थानीय लोगों द्वारा इसकी जानकारी दे दी गई थी। बीट ऑफिसर राजेंद्र कुमार का कहना है कि सरकारी भूमि से पेड़ों को काटा गया है। जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई है। उधर, डीएफओ हमीरपुर प्रीति भंडारी का कहना है कि मामला उनके ध्यान में नहीं आया है। अब मामले की जानकारी मिलने के बाद इस सारे प्रकरण की जांच करवाई जाएगी। दोषियों पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मामला दबाने का प्रयास
वन विभाग के कर्मचारियों को जब मामले की जानकारी दी गई, तो कार्रवाई के बजाय मामले को दबाने का प्रयास किया गया। पेड़ों के अवशेषों को मिटाने व ठूंठों को जलाने की भी कोशिश की गई। विभाग के कर्मचारियों ने देसन खरोटा गांव में जाकर कुछ स्थानीय लोगों के बयान लिए। इन बयानों में यह लिखा गया कि क्षेत्र में किसी तरह के पेड़ों को नहीं काटा गया है। ऐसे में विभाग के प्रति लोगों में आक्रोश पनप रहा है। लोगों का कहना कि वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से अमूल्य वन संपदा को नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed