{"_id":"5af47a2e4f1c1b330a8b9464","slug":"111525971502-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में सचिव न मिलने पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में सचिव न मिलने पर भड़के ग्रामीण
Updated Thu, 10 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिव के नदारद रहने पर भड़के ग्रामीण
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल की एक पंचायत के ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी से पंचायत में सचिव के उपलब्ध न होने की शिकायत की है। पंचायत के एक ग्रामीण ने कहा कि वह 24 अप्रैल को ग्रामसभा में गया था, जिसमें उसका नाम आईआरडीपी के चयनित परिवार से काट दिया है। उन्होंने कहा कि उस दिन भी ग्राम सभा पूरी नहीं हुई थी। पंचायत सचिव ने ग्रामसभा 9 मई को दोबारा रखी थी और ग्रामीणों को इसी दिन बुलाया गया था। सुबह 10 से लेकर दोपहर एक बजे तक लोग पंचायत घर में खड़े रहे, लेकिन पंचायत सचिव वहां पर मौजूद नहीं रहे। उन्होंने कहा कि उसके बाद पंचायत प्रधान को फोन किया तो उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव नहीं आए हैं तो वह अकेले क्या कर सकते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत सचिव पंचायत में कम ही मौजूद रहते हैं। इससे ग्रामीणों को अपने कामों को करवाने के लिए मुश्किल पेश आती है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी नादौन तविंद्र चनोरिया ने कहा कि उनके ध्यान में मामला लाया गया है। नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।