{"_id":"5a7887994f1c1b4e588b6ee3","slug":"111517848473-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर मेगा मॉक ड्रिल 8 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में आपदा प्रबंधन को लेकर मेगा मॉक ड्रिल 8 को
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिला में 8 फरवरी को आपदा प्रबंधन को लेकर मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने सोमवार को जिला के आपदा प्रबंधन प्लान की दूसरी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने जिला के सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने स्कूलों में आपदा प्रबंधन पर आधारित प्लान तैयार करें। इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को 7 फरवरी सायं 5 बजे से पहले भेजना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने बताया कि प्राकृतिक आपदाएं कभी भी तथा किसी भी मौसम में घट सकती हैं। इसलिए उनके निपटने के लिए तथा उनसे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए बेेहतर प्रबंधन व परस्पर तालमेल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि गृह सुरक्षा विभाग के कर्मचारी किसी भी प्रकार की आपदाओं के दौरान बेहतर प्रबंधन व जान माल की सुरक्षा व रक्षा करने के लिए सक्षम होते हैं। इसलिए इनके पास पर्याप्त मात्रा में टैंट, कटर, रस्सियां, सीढ़ियां, कंबल, आधुनिक किस्म के रेस्क्यू उपकरण तथा अन्य आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक सामग्री हर वक्त तैयार होनी चाहिए। अग्निशमन विभाग के पास पर्याप्त संख्या में व सही स्थिति में दमकल वाहन, फायर हाइड्रैंट, ऑपरेटर तथा प्रशिक्षित टीम हर वक्त उपलब्ध होनी चाहिए। इसी प्रकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पास पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का भंडारण, स्ट्रेचर, व्हील चेयर, बेड, बेड शीट, आपातकालीन सेवाओं का सामान तथा चिकित्सक तथा अन्य सहायक स्टाफ होना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को आपदा प्रबंधन से संबंधित टेलीफोन निर्देशिका बनाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी रतन गौतम, एसडीएम अरिंदम चौधरी के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।