{"_id":"6717a0724a181f76d509102e","slug":"100-year-old-road-closed-due-to-nh-construction-work-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-139047-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: एनएच के निर्माण कार्य के चलते 100 वर्ष पुराने मार्ग को किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: एनएच के निर्माण कार्य के चलते 100 वर्ष पुराने मार्ग को किया बंद
विज्ञापन
अस्पताल को जाने के लिए मार्ग का इस्तेमाल करते हैं सैकड़ों लोग, अब हो रहे परेशान
लोगों ने अंडरपास पुलिया बनाने की उठाई मांग, एनएच अथॉरिटी लोगों की समस्या से अनभिज्ञ
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन/कांगू (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के वार्ड नंबर एक में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य के कारण वार्ड नंबर एक के लोग अधिक परेशान हैं। नादौन शहर से अस्पताल की ओर जाने वाले एक वैकल्पिक मार्ग को कार्य के चलते बंद कर दिया गया है। इससे वार्ड नंबर एक के निवासियों सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले राहगीरों को अस्पताल की ओर जाने वाले इस रास्ते का लाभ न मिलने पर गहरा रोष है। यह मार्ग 100 वर्ष से अधिक पुराना है और इस मार्ग का शहरवासियों सहित अन्य बाहरी क्षेत्रों से आने वाले लोग अस्पताल की ओर जाने के लिए इस्तेमाल करते आ रहे हैं। यही नहीं यदि दूसरे मार्ग बंद हों तो ऐसी स्थिति में अस्पताल से निकलने वाली एंबुलेंस भी इसी छोटे रास्ते का प्रयोग करती है। अब राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के कारण इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। कई बार लोग स्थानीय प्रशासन से इस मार्ग को फिर से खुलवाने की मांग कर चुके हैं।
लोगों कृष्ण चंद, नंदलाल, अजमेर आदि ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐसी स्थिति में विभाग अंडरपास की व्यवस्था करता है ताकि लोगों को आने जाने और वहां से छोटे वाहनों को निकालने के लिए के लिए किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो। यहां पर सभी मापदंडों को दरकिनार कर दिया गया है। इतना ही नहीं इसी मार्ग से होकर स्कूली बच्चे कोहला गांव और औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने के लिए भी इसका उपयोग करते हैं और आपातकालीन स्थिति में लोग अस्पताल की ओर जाने के लिए इसी मार्ग से निकलते हैं।
लोगों ने प्रशासन और प्रदेश सरकार से इस रास्ते को फिर से बहाल करने की मांग उठाई है। इस बारे में एनएच के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम मीणा ने कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी समस्या की जानकारी नहीं है। फिर भी लोगों के हितों को देखते हुए स्थल का निरीक्षण करके समस्या का हल निकाला जाएगा।