{"_id":"5e4ec0b28ebc3ef276709b61","slug":"10-year-student-died-hamirpur-hp-news-sml325076340","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा ग्राम में पानी के टैंकर के नीचे दबकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ा ग्राम में पानी के टैंकर के नीचे दबकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गारली (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत बड़ा ग्राम (गुरु दा वन) में पानी का टैंकर पलटने से एक 10 वर्षीय बच्चे की नीचे दबकर मौत हो गई। घर के पास ही एक निर्माण कार्य के चलते एक ट्रैक्टर चालक ने पानी का टैंकर खड़ा किया गया था। वीरवार सुबह 7:30 बजे के करीब पानी की टंकी अचानक पलट गई। जिसकी चपेट में 10 वर्षीय ध्रुव कुमार आ गया। बच्चे ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करना था। लेकिन, देर रात तक परिजनों ने मामला दर्ज नहीं करवाया। पुलिस का कहना है कि अगर परिजन शिकायत देते हैं तो निश्चित तौर पर केस दर्ज होगा।
ध्रुव कुमार पुत्र राजकुमार गांव अंद्रोली डाकखाना छत्त तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर का रहने वाला था। बच्चा अपने मामा के घर बड़ा ग्राम में पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। बच्चे की मां बड़ा ग्राम के एक निजी स्कूल में अध्यापिका हैं। जबकि, उसके पिता लुधियाना में प्राइवेट जॉब करते हैं। इनकी एक दो वर्षीय बेटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीरपुर ले जाया गया है। स्थानीय पंचायत की प्रधान कौशल्या देवी और अन्य ग्रामीण हादसे से स्तब्ध हैं तथा उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है। एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार और तहसीलदार बिझड़ी ने सरकार की तरफ से मौके पर तुरंत राहत के रूप में 10,000 रुपये पीड़ित परिवार को प्रदान किए। एसएचओ बड़सर कुलदीप शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों ने मामला दर्ज नहीं करवाया। अगर परिजन शिकायत देते हैं तो निश्चित तौर पर केस दर्ज होगा।