{"_id":"640b7de13b34f6f05f0508c4","slug":"10-percent-discount-will-be-given-on-depositing-property-tax-before-march-31-hamirpur-hp-news-c-19-1-84336-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 31 मार्च से पूर्व संपत्ति कर जमा करवाने पर मिलेगी 10 फीसदी छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 31 मार्च से पूर्व संपत्ति कर जमा करवाने पर मिलेगी 10 फीसदी छूट
विज्ञापन
भोटा(हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा की मासिक बैठक शुक्रवार को पंचायत अध्यक्ष सपना सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में एक करोड़ 73 लाख 45 हजार रुपये की अनुमानित आय, जबकि एक करोड़ 64 लाख 53 हजार 500 रुपये अनुमानित व्यय होने का अनुमान लगाया। इसके साथ ही संपत्ति कर में साल 2022-23 के लिए 31 मार्च तक 10 फीसदी छूट देने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रवासी लोगों के पंजीकरण के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो प्रवासी लोग बाहरी राज्यों से यहां आ रहे हैं, उन्हें लोग अपने मकानों में किराए पर रखने से पहले नगर पंचायत में उनका पंजीकरण करवाएं। इस बारे में संबंधित नगर पंचायत भोटा के वार्ड सदस्य, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से भी अनुमति लेने के उपरांत ही अपने मकान किराए पर दें। पुलिस चौकी वाले जो कि प्रवासी लोगों के नाम सीधे ही दर्ज कर देते हैं, वह भी नगर पंचायत से स्वीकृति लेने के उपरांत ही उनके नाम दर्ज करें। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जो लोग अपने सीवरेज के टैंक खुले में छोड़ते हैं, वह लोग भी सुनिश्चित कर लें कि किसी का भी सीवरेज का टैंक खुला नहीं पाया जाना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति खुले में सीवरेज छोड़ता हुआ पाया गया तो उसे नियमानुसार जुर्माना और उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रधान संजय कुमार, पार्षद राजो देवी, सुषमा बाला, अश्विनी कुमार, बलदेव राज, बीना देवी और नगर पंचायत सचिव पंकज कुमार उपस्थित रहे।