मंडी लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लहराया परचम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को सवा लाख मतों से हराकर विजय हासिल की है।
कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के उम्मीदवार जयराम ठाकुर को एक लाख 36 हजार मतों से पराजित किया।
गौरतलब है कि इस उपचुनाव के लिए मतदान तीन चरणों में हुआ था। पहले चरण में 23 जून, दूसरे चरण में 27 जून और तीसरे चरण में 29 जून को मतदान हुए थे।
इस चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को लगभग 60 फीसदी से अधिक मत मिले, जबकि जयराम ठाकुर को 37 फीसदी से अधिक मत मिले।
इस सीट पर 2004 में भी प्रतिभा सिंह विजयी रही थीं। इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने इस सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा।