फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cloud burst in himachal

हिमाचल में बादल फटा, भारी नुकसान

Mon, 10 Jun 2013 07:55 PM IST
कुल्लू/ब्यूरो
कुल्लू/ब्यूरो Updated Mon, 10 Jun 2013 07:55 PM IST
विज्ञापन
cloud burst in himachal

बरसात का मौसम शुरू होने से पहले ही हिमाचल में आसमान से आफत बरसने लगी है। कुल्लू जिला की न्यूल पंचायत के छोटी कंडी गांव और मंडी के रोपा गांव में सोमवार तड़के बारिश कहर बनकर बरसी।

विज्ञापन


सुबह करीब 4 बजे पहाड़ी पर बादल फटने से इन गांवों में भारी तबाही हुई। हालांकि, इससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ लेकिन क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक घरों में पानी घुस गया।
विज्ञापन


पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा छोटी कंडी और रोपा गांव में आ गया। इसके अलावा खेतों में पानी और मलबा घुसने से सेब, मटर, टमाटर और गोभी की फसल भी तबाह हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 4 बजे पहाड़ी पर बादल फटने के कारण कुल्लू की न्यूल पंचायत के छोटी कंडी और मंडी के रोपा गांव में पानी के साथ भारी मलबा आ गया।

इसमें करीब एक दर्जन से अधिक मकान चपेट में आ गए। बादल फटने के कारण दयाल सिंह, रिंकू और लालमन के घर को क्षति पहुंची है।

दिले राम, नाथू राम और सुंदर लाल के घर में भी पानी घुसने से घर में रखा सामान खराब हो गया। मंडी के रोपा गांव में पानी ने यशपाल के घर में तबाही मचाई।

इसके अलावा सेब के पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। रोपा गांव के ही विनोद कुमार, किशन चंद, राम सिंह और सागरू राम के घर में भी बादल फटने से भारी तबाही मची।


न्यूल पंचायत की प्रधान चैतन्या ठाकुर, उपप्रधान बेलीराम और वार्ड पंच डाबे राम ने बताया कि छोटी कंडी में वार्ड के कारण 20 क्रेट बाल बह गईं।

रोपा की प्रधान प्रेमा देवी भी मौके पर पहुंची थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पटवारी, नायब तहसीलदार और पुलिस नुकसान के आकलन को पहुंच गई थी।

एसडीएम विनय सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बचाव दल को मौके पर रवाना कर दिया है। नायब तहसीलदार को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।

इस मौके पर जिप सदस्य बुद्धि और विधायक कर्ण सिंह के बेटे आदित्य सिंह से प्रभावितों से मिलने पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed