{"_id":"68b982f0455e128ebd02c466","slug":"charging-stations-will-be-set-up-at-53-places-for-electric-buses-in-himachal-know-in-detail-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों के लिए 53 स्थानों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन, जानें विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : हिमाचल में इलेक्ट्रिक बसों के लिए 53 स्थानों पर लगेंगे चार्जिंग स्टेशन, जानें विस्तार से
Thu, 04 Sep 2025 05:48 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:48 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बसों के लिए 53 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। योजना के तहत 80 संभावित स्थलों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें से 46 स्थानों का चयन किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर अभी 34 स्थानों में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम 327 इलेक्ट्रिक बसों (297 टाइप-1 और 30 टाइप-3) के सुचारू संचालन के लिए 53 स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन लगेंगे। प्रदेश सरकार इसके लिए 20 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक से 110.95 करोड़ रुपये की ऋण सहायता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
योजना के तहत 80 संभावित स्थलों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें से 46 स्थानों का चयन किया गया है। प्राथमिकता के आधार पर अभी 34 स्थानों में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। इनमें शिमला लोकल वर्कशॉप, ठियोग बस स्टैंड, नूरपुर, फतेहपुर, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, हमीरपुर वर्कशॉप, हमीरपुर बस स्टैंड, नादौन बस स्टैंड, नया इलेक्ट्रिक डिपो नादौन, ऊना, बंगाणा, अंब, बिलासपुर, घुमारवीं, सुंदरनगर, जोगिंदरनगर, मंडी वर्कशॉप, अर्की, परवाणु, नालागढ़, नाहन, पांवटा साहिब, रेणुका जी, कुल्लू, मनाली, चंबा, भरमौर, डलहौजी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर, रिकांगपिओ और केलंग शामिल हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश ई-मोबिलिटी क्षेत्र में देश के अन्य राज्यों का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ रोजगार और अधोसंरचना विकास के नए द्वार भी खोल रही है। चार्जिंग स्टेशनों के लिए विद्युत ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के माध्यम से किया जाएगा, जबकि सिविल कार्यों की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश बस अड्डा प्रबंधन प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। यह कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा ताकि ई-बसों के पहले बेड़े के आने से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूरी हो सकें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना न केवल राज्य की यातायात प्रणाली को पर्यावरण अनुकूल बनाने में मददगार साबित होगी बल्कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सेवा और सशक्त होगी।