फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Youth should stay away from drugs and show society a positive direction: Judge Ramnik

युवा नशे से दूरी बना समाज को दिखाएं सकारात्मक दिशा : न्यायाधीश रमणीक

Thu, 25 Dec 2025 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 25 Dec 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
Youth should stay away from drugs and show society a positive direction: Judge Ramnik
बनीखेत (चंबा)। नशे से दूरी बनाकर युवा वर्ग अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करे और समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को बर्बाद करता है बल्कि पूरे समाज को कमजोर करता है। यह बात विधिक सेवा समिति डलहौजी की ओर से बनीखेत स्थित चिनार पैलेस में विधिक साक्षरता शिविर के दौरान अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रमणीक शर्मा ने कही।
विज्ञापन

शिविर का मुख्य विषय ‘नशामुक्त समाज, भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, भू-संसाधन संरक्षण एवं आपदा पीड़ित पुनर्वास’ रहा। इस दौरान न्यायाधीश रमणीक शर्मा ने कहा कि नशा मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास करने वाला प्रत्येक व्यक्ति सच्चा देशभक्त है। पर्यावरण के बिगड़ते संतुलन के कारण ही कुछ वर्षों में अनापेक्षित आपदाएं घटित हो रही हैं।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रत्येक नागरिक को व्यक्तिगत प्रयास करने की जरूरत है, तभी आने वाली युवा पीढ़ी को नशे के चंगुल से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन से समाज के नैतिक मूल्यों में गिरावट आ रही है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में कभी भी नशे का उपयोग न करें और ऐसे मित्रों व सहयोगियों से दूरी रखें, जो किसी प्रकार के नशे का सेवन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा शिविर में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। शिविर में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निखिल अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में न्यायिक दंडाधिकारी व अध्यक्ष उप-मंडल विधिक सेवा समिति डलहौजी दिव्या शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।
विधिक साक्षरता शिविर में अधिवक्ता नितिन महाजन ने गिरफ्तार व्यक्तियों के अधिकार, आरएल ठाकुर ने मोटर वाहन अधिनियम और आदित्य महाजन ने एनआई एक्ट की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही पुलिस , अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने सत्य साईं पब्लिक स्कूल बनीखेत, गुरु नानक देव पब्लिक स्कूल डलहौजी और डीएवी कॉलेज बनीखेत के विद्यार्थियों को नशामुक्त समाज, भारत का संकल्प, पर्यावरण संरक्षण, भू-संसाधन संरक्षण एवं आपदा पीड़ित पुनर्वास को लेकर अहम जानकारियां दीं।

उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, तहसीलदार डलहौजी रमेश चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्थानीय क्षेत्रवासी और बड़ी संख्या में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed