फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Young man jumped into Ravi from Bathu bridge, search operation carried out till late night

Chamba News: बाथू पुल से रावी में कूदा युवक, तलाश में देर रात तक चलाया सर्च अभियान

Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:05 PM IST
विज्ञापन
Young man jumped into Ravi from Bathu bridge, search operation carried out till late night
चंबा। रावी नदी पर बालू के समीप पुल से शुक्रवार को युवक ने छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाते देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक रावी की लहरों में गायब हो गया।
विज्ञापन

लापता युवक की शिनाख्त तक नहीं हो पाई है। सूचना मिलने पर सदर थाना चंबा और अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों समेत लोगाें ने लापता युवक को तलाशने के लिए रावी नदी का कोना-कोना छान मारा, लेकिन उन्हें देररात तक सफलता हाथ नहीं लगी। आखिरकार थकहार कर पुलिस विभाग ने लापता युवक की तलाश में चलाए गए सर्च ऑपरेशन को शनिवार तक टाल दिया। शनिवार सुबह अब एक बार फिर से लापता की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू होगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 12:00 बजे बालू पुल से एक युवक ने रावी नदी में छलांग लगा दी। युवक ने रावी नदी में आखिर क्यों छलांग लगाई, यह अभी तक पहेली बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन और पुलिस विभाग के जवान मौके पर पहुंचे। उन्हाेंने लोगों के साथ मिलकर लापता युवक को तलाशने के लिए बालू ब्रिज के नीचे रावी नदी के तट से लेकर परेल, तड़ोली, उदयपुर तक सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, पुलिस थाना प्रभारी संजीव चौधरी ने बताया कि अज्ञात युवक ने रावी नदी में छलांग लगाई है। बताया कि युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस देर शाम तक लापता युवक की तलाश में जुटी रही। अब शनिवार को फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed