फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wrestlers to clash for a prize of 1.23 lakh.

Chamba News: 1.23 लाख की मालियों के लिए भिड़ेंगे पहलवान

Sun, 06 Sep 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 06 Sep 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Wrestlers to clash for a prize of 1.23 lakh.
लखदाता छिंज मेले में वॉलीबाल और कबड्डी के मुकाबले भी होंगे आकर्षण
विज्ञापन

बड़ी माली 71 हजार, दूसरी 31 हजार और तीसरी माली होगी 21 हजार की
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका। लखदाता छिंज मेला कमेटी तेलका की ओर से 11 और 12 सितंबर को ऐतिहासिक लखदाता छिंज मेले का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय मेले में कुश्ती प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी। वॉलीबाल, कबड्डी और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। मेले को लेकर कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कुश्ती में पहलवान 1.23 लाख रुपये की इनामी मालियों के लिए जोर-आजमाइश करेंगे। बड़ी माली के विजेता को 71 हजार, दूसरी माली को 31 हजार और तीसरी माली के विजेता को 21 हजार रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। बड़ी इनामी राशि के चलते प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहलवानों के पहुंचने और रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वॉलीबाल प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार और उपविजेता को 8 हजार रुपये दिए जाएंगे। कबड्डी में विजेता टीम को 13 हजार और उपविजेता को 10 हजार रुपये की इनामी राशि मिलेगी। खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दंगल, खेलकूद प्रतियोगिताओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में मेला कमेटी के महासचिव चमारु राम ठाकुर, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ठाकुर, कोषाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, मंच संचालक परम देव ठाकुर, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संजीव ठाकुर, धर्मेन्द्र सूर्या और खेलकूद प्रभारी राज कुमार शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। ग्राम पंचायत मौड़ा के प्रधान रविंदर ठाकुर, उपप्रधान व्यास देव शर्मा और ग्राम पंचायत सालवां के पूर्व उपप्रधान सतीश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया।

मेला कमेटी अध्यक्ष देस राज बसंत ने क्षेत्रवासियों और दंगल प्रेमियों से 11 व 12 सितंबर को तेलका पहुंचकर मेले की शोभा बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र की पारंपरिक पहचान और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed