फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Workers stopped work at crusher plant

मेट साइट और क्रशर प्लांट पर श्रमिकों ने बंद करवाया काम

Fri, 04 Mar 2022 11:01 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Workers stopped work at crusher plant
होली (चंबा)। खड़ामुख के पास मेट साइट और ग्राम पंचायत चन्हौता स्थित जलविद्युत परियोजना के क्रशर प्लांट में श्रमिकों ने कंपनी के कार्य को बंद करवा दिया। श्रमिक कंपनी प्रबंधन से उनकी मांगों को पूरा करने की मांग पर अड़े हैं। श्रमिकों ने साफ चेताया है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा न किया गया तो आंदोलन और भी उग्र हो जाएगा। इसके लिए कंपनी प्रबंधन पूरी तरह से जिम्मेदार रहेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत उलांसा के प्रधान हेमराज, चन्हौता पंचायत प्रधान रोहित राही, श्रमिकों राजेश कुमार, सुरेश कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश चंद, अमित कुमार आदि ने बताया कि कंपनी प्रबंधन ने उन्हें कार्य पर लगाने से पहले आश्वस्त किया था कि वे ठेकेदार के अधीन कार्य आरंभ कर दें। बाद में उन्हें कंपनी के अधीन कर लिया जाएगा लेकिन, अब कंपनी का कार्य खत्म होने की कगार पर पहुंचा तो कंपनी अपनी बात से पीछे हट रही है। इसके अलावा श्रमिकों ने उनकी हाजिरियां कार्ड पर लगाने, आठ के बजाय 12 घंटों तक शिफ्ट में कार्य करवाने, श्रमिकों को न्यूनतम वेतन देने, श्रमिकों को मिलने वाली समस्त सुविधाएं प्रदान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधक संजीव महाजन ने बताया कि श्रमिक अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कहा कि श्रमिकों के साथ कंपनी की बातचीत चल रही है। जल्द श्रमिक अपने काम पर लौटेंगे और कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed