फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Will raise the problem of concrete bridge before the government: Jindal

सरकार के समक्ष उठाएंगे पक्के पुल की समस्या : जिंदल

Mon, 24 Jul 2023 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Jul 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Will raise the problem of concrete bridge before the government: Jindal
पांगी (चंबा)। मुर्छ गांव में पक्का पुल न होने की समस्या को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। यह बात आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने उस समय कही जब ग्रामीणों ने गांव में पक्का पुल न होने से पेश आ रही समस्याओं के बारे में उन्हें अवगत करवाया। आवासीय आयुक्त ने ग्राम पंचायत शूण और सेचु का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को समस्याओं के जल्द निवारण हेतु दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों में पड़ने वाले सरकारी विभागों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया। उन्होंने सेचु पंचायत भवन में दोनों पंचायतों के प्रधानों और अन्य ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसमें लोगों ने उनके समक्ष अपनी समस्याएं उठाईं। आवासीय आयुक्त ने भारी बारिश होने के कारण हिलुटवान गांव में बाढ़ से खेतों को हुए नुकसान का किसानों को मुआवजा दिलवाने हेतु कृषि विकास अधिकारी को गांव का निरीक्षण करने आदेश दिए। उन्होंने लोगों की मांग पर पशु चिकित्सालय सेचु में नियमित चिकित्सक उपलब्ध करवाने की बात भी कही। उन्होंने पंचायतों के दूरदराज के इलाकों में जहां सड़क खराब होने से घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हुई थी वहां सिलिंडर पहुंचाने के लिए खाद्य आपूर्ति विभाग को आदेश दिए। उन्होंने घाटी में पटवारियों की कमी होने के कारण लोगों से मुख्यालय किलाड़ में अपने कार्य करवाने की अपील की। वहीं पटवारियों के रिक्त पदों को जल्द भरने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कृषि व बागवानी विभाग को समय-समय पर घाटी के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कैंप लगवाने के आदेश भी दिए। इस दौरान उन्होंने राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला सेचु, प्री प्राइमरी स्कूल सेचु, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेचु सहित छात्रवास का निरीक्षण किया और वहां पाई गई खामियों को दूर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed