{"_id":"65e4694002ffbda00908cc0b","slug":"wheels-stopped-on-chamba-jot-road-slippery-on-lakkamandi-road-chamba-news-c-88-1-ssml1004-119699-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा-जोत मार्ग पर रुके पहिये, लक्कड़मंडी मार्ग पर फिसलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा-जोत मार्ग पर रुके पहिये, लक्कड़मंडी मार्ग पर फिसलन
विज्ञापन
चंबा-जोत मार्ग पर रुके पहिये, लक्कड़मंडी मार्ग पर फिसलन
जोत मार्ग पर बर्फबारी और ओलावृष्टि, तीन दिनों से मौसम खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग भारी बारिश और बर्फबारी के कारण बंद हो गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग की ओर से मशीनरी मौके पर तैनात की गई है लेकिन नियमित अंतराल के बाद यहां बर्फबारी हो रही है। ऐसे में मार्ग पर वाहनों की आवाजाही काफी रिस्की हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ खज्जियार-लक्कड़मंडी मार्ग पर बर्फबारी के चलते फिसलन बढ़ गई है। ऐसे में लोक निर्माण विभाग ने एडवायजारी जारी की है कि वाहन मालिक सावधानी से आवाजाही करें। गौरतलब है कि जिले में पिछले तीन दिन से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोक निर्माण विभाग चंबा के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि जोत मार्ग पर बर्फबारी और ओलावृष्टि जारी है। वहीं, दूसरी तरफ लोक निर्माण विभाग डलहौजी के सहायक अभियंता अंकुश कुमार का कहना है कि लक्कड़मंडी मार्ग पर फिसलन है। चालक सावधानीपूर्वक आवाजाही करें।