फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A new route from Hadsar to Yamkund will be opened for Manimahesh pilgrims.

Chamba News: मणिमहेश यात्रियों के लिए हड़सर से यमकुंड तक खुलेगी नई राह

Sat, 26 Sep 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Sep 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
A new route from Hadsar to Yamkund will be opened for Manimahesh pilgrims.
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापनसौंपते ग्रामीण। संवाद
तोश के गोठ के समीप तक बनेगा पैदल मार्ग, एनएच-154ए के संवेदनशील हिस्सों में सुरंगों के प्रस्ताव होंगे तैयार
विज्ञापन

भरमौर में विकास कार्यों की समीक्षा, 130 करोड़ से 17 सड़कें और 183 करोड़ से 15 पुलों की डीपीआर तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए हड़सर से यमकुंड तक नया पैदल मार्ग बनाया जाएगा। यह मार्ग तोश के गोठ के समीप तक प्रस्तावित है।
भरमौर में एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना की समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस संबंध में निर्देश दिए। वन विभाग मार्ग का निर्माण करेगा, जबकि लोक निर्माण विभाग इसका आवश्यक प्राक्कलन तैयार करेगा।
विज्ञापन

लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में हुई परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में मंत्री ने विकास कार्यों में तेजी लाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में स्थानीय विधायक एवं समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक राज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए और जनजातीय उपमंडल के प्रमुख संपर्क मार्गों पर संवेदनशील स्थान चिह्नित कर सुरंग निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने को कहा। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत 76 गांवों के सर्वेक्षण के आधार पर 130 करोड़ रुपये की लागत से 17 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। 15 सड़कों की डीपीआर तैयार हो चुकी है, जबकि 44 सड़कों के लिए गिफ्ट डीड और वन संरक्षण अधिनियम की प्रक्रिया चल रही है। 183 करोड़ रुपये की लागत से 15 पुलों की डीपीआर भी तैयार की गई है।

मंत्री ने लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की राजस्व प्रविष्टियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैंपा और कैट प्लान के तहत डंपिंग साइटों और खाली भूमि पर पौधरोपण बढ़ाने को कहा। कृषि, बागवानी और पशुपालन विभागों को संयुक्त जागरूकता शिविर लगाने के निर्देश दिए। नागरिक चिकित्सालय भरमौर में आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा। बैठक में उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed