{"_id":"6ab7fa72fdf414d38c015820","slug":"reta-visited-the-school-and-the-bank-to-celebrate-seema-winning-a-medal-chamba-news-c-88-1-ssml1004-198007-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सीमा के पदक की खुशी में रेटा पहुंचा स्कूल और बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सीमा के पदक की खुशी में रेटा पहुंचा स्कूल और बैंक
Sat, 26 Sep 2026 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 26 Sep 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
रेटा विद्यालय में उड़नपरी के परिवारको सम्मानित करने के बाद स्कूलस्टाफ समेत विद्यार्थी। जागर
मां और भाई को किया सम्मानित, जापान में मौजूद धाविका से मोबाइल पर हुई लाइव बातचीत
5000 मीटर दौड़ के लिए सीमा को मिलीं शुभकामनाएं, भारत लौटकर स्कूल आने का किया वादा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जापान में आयोजित एशियन गेम्स में 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर चंबा और हिमाचल का नाम रोशन करने वाली धाविका सीमा कुमारी की उपलब्धि पर रेटा गांव स्थित उनके घर में खुशी का माहौल रहा।
राइजिंग स्टार स्कूल और भारतीय स्टेट बैंक की सरोल शाखा की टीम ने सीमा के घर पहुंचकर उनकी मां और भाई को सम्मानित किया। इस दौरान जापान में मौजूद सीमा से मोबाइल फोन पर लाइव बातचीत भी करवाई गई।
राइजिंग स्टार स्कूल के चेयरमैन संजीव सूरी और एसबीआई सरोल के शाखा प्रबंधक धर्मेंद्र शर्मा ने सीमा की मां और भाई को पुष्पगुच्छ भेंट किए। उन्हें शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। बैंक की ओर से ब्रीफकेस और सीमा का चित्र भी भेंट किया गया। दोनों ने परिवार को सीमा की उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
संजीव सूरी ने बताया कि वर्ष 2018 में उन्होंने सीमा की खेल प्रतिभा को पहचान कर उसे गोद लिया था। इसके बाद राइजिंग स्टार एजुकेशन सोसाइटी की ओर से सीमा को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार सहयोग दिया गया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना सीमा की मेहनत और वर्षों के संघर्ष का परिणाम है।
सम्मान समारोह के दौरान सीमा की मां भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में राइजिंग स्टार स्कूल से मिले सहयोग ने बेटी को आगे बढ़ने का अवसर दिया। संजीव सूरी ने जापान में मौजूद सीमा से बातचीत कर उन्हें पदक जीतने पर बधाई दी। मां और बेटी की भी मोबाइल पर बातचीत करवाई गई। सूरी ने 28 सितंबर को होने वाली 5000 मीटर दौड़ के लिए सीमा को शुभकामनाएं दीं। सीमा ने भारत लौटने पर सबसे पहले राइजिंग स्टार स्कूल पहुंचने की बात कही।