फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chants of 'Jai Mata' echoed through the night at the Chandi Mata Temple in Mangla.

Chamba News: चंडी माता मंदिर मंगला में रातभर गूंजे माता के जयकारे

Sat, 26 Sep 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chants of 'Jai Mata' echoed through the night at the Chandi Mata Temple in Mangla.
मंगला में जागरण के दौरान लोग : संवाद
मंगला (चंबा)। महामाई चंडी माता मंदिर मंगला में विशाल जागरण का आयोजन किया गया। जागरण के दौरान मंदिर परिसर मां भगवती के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। दीपी एंड पार्टी ने रातभर मां भगवती की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन

कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को देर रात तक भक्ति रस में डुबोए रखा। जागरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और मां के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में झूमते नजर आए। मंदिर परिसर में रातभर रौनक बनी रही। मंदिर सेवा समिति के सदस्यों सुधीर, रोहित, महिंद्र, भीम राज, विक्रम, सुरेंद्र, राजीव कुमार, नीरज कुमार और राकेश ने बताया कि जागरण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। उन्होंने कहा कि मां भगवती के भजनों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। समिति सदस्यों ने जागरण के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में भक्ति और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed