फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   The scramble of farmers rushing for fertilizer will now come to an end.

Chamba News: खाद के लिए दौड़ते किसानों की अब थमेगी भागदौड़

Sat, 26 Sep 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 26 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
The scramble of farmers rushing for fertilizer will now come to an end.
सरकारी गोदाम में पहुंची खाद : संवाद
चंबा में भरा खाद का भंडार, एनपीके के 1600 बैग के साथ यूरिया भी भरपूर
विज्ञापन

पांच तरह की खाद उपलब्ध, किसानों को जरूरत के मुताबिक मिलेगा स्टॉक
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। खाद के लिए स्टोरों के चक्कर काट रहे किसानों की परेशानी अब कम होने की उम्मीद है। जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक पहुंच गया है। हिमफेड के सरकारी स्टोर में एनपीके 16:16:16 के करीब 1600 बैग के अलावा करीब 1500 बैग यूरिया उपलब्ध है।
इसके साथ 350 बैग एसएसपी, 300 बैग पोटाश और 200 बैग कैल्शियम नाइट्रेट भी स्टॉक में है। पर्याप्त भंडार पहुंचने से किसानों को फसल की जरूरत के अनुसार खाद मिल सकेगी।
विज्ञापन

हिमफेड के इंचार्ज गगन कुमार ने बताया कि सरकारी गोदाम में यूरिया समेत अन्य खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कुछ किसानों को खाद वितरित भी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनपीके 16:16:16 का बैग 2250 रुपये, यूरिया 270 रुपये और एसएसपी 812 रुपये में उपलब्ध है। 50 किलोग्राम एमओपी यानी पोटाश का बैग 2000 रुपये में दिया जा रहा है। वहीं, 500 मिलीलीटर नैनो यूरिया की बोतल 225 रुपये में उपलब्ध है।

इससे पहले कई स्थानों पर खाद लेने के लिए किसानों को बिक्री केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। अब स्टॉक पहुंचने से उन्हें राहत मिली है। विभिन्न प्रकार की खाद उपलब्ध होने से किसान अपनी फसल की जरूरत के मुताबिक खरीदारी कर सकेंगे।
--

सरकारी गोदाम में पहुंची खाद : संवाद

सरकारी गोदाम में पहुंची खाद : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed