फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Wheels of vehicles stopped on NH for 10 hours

Chamba News: एनएच पर 10 घंटे थमे रहे वाहनों के पहिये

Tue, 02 May 2023 09:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 02 May 2023 09:37 PM IST
विज्ञापन
Wheels of vehicles stopped on NH for 10 hours
चंबा। मौसम की मार ने जिलावासियों की मुसीबतों को बढ़ा कर रख दिया है। कबायली क्षेत्र भरमौर की ऊपरी चोटियों में 5.08 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। वहीं निचले क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के साथ हुए भूस्खलन से भरमौर-पठानकोट हाईवे लूणा के पास दस घंटे तक यातायात के लिए बाधित रहा। जिले में पांच सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जनजातीय क्षेत्र भरमौर में मूसलाधार बारिश से पेयजल योजना प्रभावित हो गई। इससे गांवों में पानी के लिए हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों को पानी लाने के लिए मीलों का सफर तय कर प्राकृतिक जलस्रोतों का रुख करना पड़ा। कुल मिला कर मौसम की मार ने लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

भरमौर-पठानकोट मार्ग पर लूणा के पास सोमवार देर रात 11:00 बजे भूस्खलन से हाईवे पर आवाजाही थम गई। वाहनों की आवाजाही थमने से लोगों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची हाईवे प्रबंधन की मशीनरी की ओर से मंगलवार सुबह 9:00 बजे हाईवे को यातायात के लिए बहाल करवाया जा सका। मार्ग बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, भरमौर उपमंडल के तहत बन्नी मार्ग भी भूस्खलन से यातायात के लिए बाधित हो गया। कांड़ी-मिंदा संपर्क मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। मशीनरी की मदद से मार्ग को दोपहर बाद यातायात के लिए बहाल करवाया जा सका। इसके अलावा चंबा-जांघी, अलवास-किलाड़ और सलूणी-लंगेरा-भद्रवाह सड़कें पर भी पत्थरों और चट्टानें गिरने से यातायात बाधित रहे। इसके अलावा जिले के कई जगहों पर बीच-बीच में पत्थर और मलबा गिरने से भी यातायात काफी देर तक बाधित और बहाल होता रहा।
विज्ञापन

हाईवे प्रबंधन के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि लूणा के पास भारी भूस्खलन के चलते दस घंटे तक यातायात बाधित रहा। हाईवे पर टनों के हिसाब से मलबा और पत्थरों का गिरना इसकी वजह रहा। बहारहाल, हाईवे बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed