फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Water crisis deepens in Banikhet's bailey

Chamba News: बनीखेत के बैली में गहराया जलसंकट

Tue, 14 Mar 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 14 Mar 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Water crisis deepens in Banikhet's bailey
बनीखेत (चंबा)। ग्राम पंचायत बैली में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात यह हैं कि दो सप्ताह से पंचायत में पेयजल आपूर्ति बंद पड़ी हुई है। इससे लोगों को पानी का इंतजाम करने के लिए भटकना पड़ रहा है जबकि अन्य कार्यों में जल की आपूर्ति करने के लिए भी उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पानी की आपूर्ति बंद होने से 150 की आबादी परेशान है। पानी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने कई बार जलशक्ति विभाग को अवगत करवाया लेकिन विभाग की तरफ से अभी तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन

ग्रामीणों काला राम, तिलक राज, राज कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार, गरीब दास, सोनू कुमार और राकेश कुमार ने बताया कि दो सप्ताह से लोगों को पेयजल के लिए एक किलोमीटर दूर स्थित प्राकृतिक पनिहार से पानी ढोना पड़ रहा है। इससे उनका पूरा दिन पानी ढोने में ही निकल रहा है। ग्रामीणों को अपने मवेशियों के लिए पानी का जुगाड़ करना काफी मुश्किल हो रहा है। उनके लिए भी पानी दूर से ढोकर लाना पड़ रहा है। कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में पानी की किल्लत होने से ग्रामीण काफी परेशान हैं। गर्मियों की शुरुआत में ही पानी की समस्या शुरू हो गई है। ऐसे में भीषण गर्मी पड़ने पर ग्रामीणों को पानी के लिए तरसना पड़ सकता है। उन्होंने विभाग से समस्या का समाधान करने की मांग की है। जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र शर्मा ने बताया कि पंचायत में पानी की आपूर्ति मुहैया करवाने वाले स्रोत का पानी सूख गया है। जल्द भटोली गांव से पानी की पाइप लाइन डालकर बैली पंचायत को पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed