फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Ward member dies after falling from the cliff

मनरेगा कार्य में जुटे वार्ड सदस्य का फिसला पांव, मौत

Fri, 27 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Ward member dies after falling from the cliff
बनीखेत (चंबा)। विकास खंड भटियात के तहत ग्राम पंचायत नैणीखड्ड में वार्ड सदस्य की पांव फिसलने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रविंद्र कुमार (47) निवासी गांव केहलू के रूप में हुई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रविंद्र कुमार वार्ड सदस्य के पद पर निर्वाचित हुए थे। वह शुक्रवार को मनरेगा कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान उनका पांव फिसला और ढांक से नीचे खेत में जा गिरे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस चौकी बकलोह में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और सिविल अस्पताल चुवाड़ी में पोस्टमार्टम करवाया। रविंद्र अपने पीछे पत्नी के अलावा दो बेटी, एक बेटा और अपने बुजुर्ग पिता को छोड़ गए हैं। वार्ड सदस्य की मौत से गांव में मातम छा गया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed