फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Two arrested with 3.834 kg hashish from car

Chamba News: कार से 3.834 किग्रा चरस के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 11 Feb 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 3.834 kg hashish from car
डिक्की में छिपाकर ठिकाने लगाने जा रहे थे आरोपी
विज्ञापन

पुलिस ने चंबा-तीसा मार्ग पर कंदला के पास की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान जिले में 3.834 किग्रा चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरु राम गांव खांगुई डाकघर बघेईगढ़, तहसील चुराह जिला चंबा और बचन सिंह गांव लुन्नेक डाकघर चांजू तहसील चुराह जिला चंबा के रूप में हुई है। ये आरोपी कार की डिक्की में चरस छिपाकर ठिकाने लगाने जा रहे थे।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने चंबा-तीसा मार्ग पर सोमवार देर रात 11:30 बजे मट्टा मोड़ कंदला के पास नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान तीसा की ओर से एक कार आई। पुलिस ने कार को रोक कर सड़क के किनारे पार्क करने के निर्देश दिए। पुलिस को देखकर कार में सवार दोनों व्यक्तियों के पसीने छूट गए। पुलिस ने शक के आधार पर गहनता से वाहन की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस ने कार की डिक्की से 3.834 किग्रा चरस बरामद की। पुलिस ने दोनों सवारों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed