{"_id":"6664835d118b9152eb0fcb3e","slug":"trial-conducted-for-selection-in-district-cricket-team-chamba-news-c-88-1-cmb1003-126672-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिला क्रिकेट टीम में चयन के लिए करवाए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिला क्रिकेट टीम में चयन के लिए करवाए ट्रायल
Sat, 08 Jun 2024 09:44 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 08 Jun 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
चंबा। अंतरजिला वरिष्ठ वर्ग की टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम का चयन करने के लिए शनिवार को ट्रायल करवाए गए। इसमें जिले भर के करीब 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जिला क्रिकेट संघ चंबा के पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि चयन प्रक्रिया 11 बजे शुरू हुई। इसके लिए तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाणपत्र, हिमाचली बोनाफाइड और आधार कार्ड लेकर आने के लिए कहा गया था। चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से 500 रुपये प्रति खिलाड़ी फीस ली गई। ट्रायल के दौरान स्थानीय युवाओं और खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने जरूरी टिप्स भी दिए। चयनित खिलाड़ी बिलासपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दौरान जिला क्रिकेट संघ से कुलदीप, हरमीत, हितेश्वर, देवेंद्र, गौरव, हमीद खान, किशन, मनुज शर्मा और विनय मौजूद रहे। संवाद
--