{"_id":"5f9304518ebc3e91b537dca7","slug":"training-chamba-news-sml349324622","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 व्यवसायों में एससी\/एसटी के प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 व्यवसायों में एससी/एसटी के प्रशिक्षणार्थियों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवक-युवतियों को एससी/एसटी कारपोरेशन 12 सेंटरों में निशुल्क प्रशिक्षण देगा। दलित वर्ग व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत प्रशिक्षणार्थियों को वजीफा भी मिलेगा। विभिन्न व्यवसायों के लिए आयोजित शुक्रवार को साक्षात्कार प्रक्रिया में निगम के उपाध्यक्ष जय सिंह ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं, आईटीआई महिला चंबा के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। निगम उपाध्यक्ष जयसिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं बारे मौजूद लोगों को जानकारी मुहैया करवाई। दलित वर्ग व्यावसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत भी एससी-एसटी संबंधित सरकारी, गैर सरकारी और निजी प्रतिष्ठित निजी प्रशिक्षण केंद्रों में निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। वर्ष 2020-21 में योजना के तहत निगम मुख्यालय सोलन द्वारा जिला चंबा में 12 प्रशिक्षण केंद्रों का सिलाई एवं कटाई, कंप्यूटर, चंबा चप्पल, चंबा रूमाल व खड्डी व्यवसाय में एससी के 67 तथा एसटी के 33 प्रशिक्षणार्थियों का अनुमोदन किया गया है। जिसकी चयन प्रक्रिया के लिए शुक्रवार को जिला प्रबंधक कार्यालय के परिसर में साक्षात्कार का आयोजन किया गया। एससी/एसटी कारपोरेशन के मैनेजर मान सिंह जरयाल ने बताया कि निगम की ओर से 12 व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किए जाएंगे। जिसके लिए शुक्रवार को प्रशिक्षणार्थियों के साक्षात्कार लिए गए। इस मौके पर निगम के उपाध्यक्ष जयसिंह और आईटीआई प्रधानाचार्य विपिन शर्मा मौजूद रहे।
यहां चलेंगे ये व्यावसायिक प्रशिक्षण
कुठेड़ झुलाड़ा और मसरूंड में कंप्यूटर, रैंड, डलहौजी, गरोला, भलेई, जुलाहकड़ी, होली, तरेला के जिन्नी में सिलाई एवं कटाई, बनोटू में खड्डी व्यवसाय का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
यहां चलेंगे ये व्यावसायिक प्रशिक्षण
कुठेड़ झुलाड़ा और मसरूंड में कंप्यूटर, रैंड, डलहौजी, गरोला, भलेई, जुलाहकड़ी, होली, तरेला के जिन्नी में सिलाई एवं कटाई, बनोटू में खड्डी व्यवसाय का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन